दुर्ग

देवत्व, यश और पूजा से मिलता है मोक्ष-विशुद्ध सागर
06-Dec-2022 4:21 PM
देवत्व, यश और पूजा से मिलता है मोक्ष-विशुद्ध सागर

 दुर्र्ग,  6 दिसंबर। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि आस्था से देवत्व, ज्ञान से यश और चरित्र से पूजा मिलती है। यदि यह तीनों एक  साथ मिल जाए तो मोक्ष मिलता है। उन्होंने कहा कि मेघ के बिना जीवन शून्य है। समुद्र नदी, तालाब व हरियाली मेघ से मिले पानी से बने है। पानी के एक एक बूंद की रक्ष करो तभी गर्भकल्याणक से जन्म कल्याणक मना पाओगे। 
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में जन्म कल्याणक के दिन प्रवचन में आचार्य विशुद्ध  सागर ने कहा कि पड़ोसी को सुधारने की कोशिश मत करो। अपने घर को सुधारों घर सुधरेगा तो देश सुधरेगा। एक-एक नागरिक यदि यह विचार कर ले कि वह दुराचार, चोरी और हिंसा का प्रयोग नहीं करेगा और अपने बच्चे को व्यसन से दूर रखेगा। उसके लिए हर दिन दीवाली है। संतान पर निगरानी रखो। बेटे ने यदि गलत कर दिया तो विद्वत्ता धूमिल हो जाएगी शासन नष्ट हो जाएगा। प्राणों की रक्षा से ज्यादा यष की रक्षा करनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि बेटे की शोभा चारों तरफ होनी चाहिए और बेटी की शोभा घर के भीतर होनी चाहिए लेकिन अर्थ की लोलुपता ने अनर्थ कर दिया है। अर्थ का लोभ अनर्थ देकर जाता है। आचार्य जी ने आगे कहा कि जिनके पास प्रज्ञा है उनके पास बुद्धि है। संपूर्ण शास्त्र व अस्त्र उनके काम आते है जिनके पास बुद्धि का अस्त्र है। बुद्धिमान ही पुण्य को आगे बढ़ाता है। कभी किसी को मत दुत्कारों हर व्यक्ति की कीमत है। वस्तु में अनिष्ट नहीं खोजना चाहिए। ईष्ट का ज्ञान होना चाहिए। पुण्यात्मा के घर भिखारी आते है। महान पुण्यात्मा के घर मुनि आते है। पापियों के द्वार पर श्वान व भिखारी नहीं आते। जिनवाणी का कभी अपमान मत करो स मान करो और बुद्धि का प्रयोग करो। दिन में एक मिनट का स्वाध्याय अवष्य करो। यदि स्वाध्याय कर लिया तो मिथ्या व प्रपंच शांत हो जाएंगे। प्रज्ञा को इतना विशाल करो कि वेदना को सहन कर ले। वेदना की राग में बूंद का क्षय नही ंहोना चाहिए।
समारोह में अतिथि के रूप में प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू व पप्पू भैय्या रूआबांधा उपस्थित थे। नसिया तीर्थ में मंगलवार 6 दिसंबर को तप कल्याणक का कार्यक्रम होगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में शहर से विभिन्न प्रान्तों महाराष्ट्र, राजस्थान, रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव में ब्याही गई लगभग 400 बेटियां व बहनें परिवार सहित शामिल होने पहुंची हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news