रायपुर

शैलजा नई प्रभारी 15 को आ सकती हैं, पांच वर्ष बाद हटाए गए पुनिया
06-Dec-2022 4:46 PM
शैलजा नई प्रभारी 15 को आ सकती  हैं, पांच वर्ष बाद हटाए गए पुनिया

चुनावी वर्ष में महिला प्रभारी नियुक्त कर नया प्रयोग किया खडग़े ने 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर।
भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ संगठन का प्रभारी बदल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया को हटा दिया है। कुमारी शैलजा नयी प्रभारी होंगी। उन्हें स्टीयरिंग कमेटी में भी शामिल किया गया है। 
शैलजा 15 दिसंबर के आसपास रायपुर आकर कामकाज संभालेंगी। उनकी पहली प्राथमिकता फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन की सफलता होगी। आयोजन तीन दिनों का होना है। छत्तीसगढ़ से चर्चा में शैलजा ने कहा कि सब से चर्चा करके डेट तय करेंगी। वह जल्द से जल्द आएंगी।

इससे पहले पुनिया करीब पांच वर्षों तक प्रदेश प्रभारी रहे। उन्हें,बीके. हरिप्रसाद के स्थान पर नियुक्त किया गया था। पुनिया के नेतृत्व और रणनीति के साथ कांग्रेस ने 15 वर्षों बाद 2018 में छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई थी। शैलजा की नियुक्ति छह महीने पहले ही तय कर ली गई थी। और सीएम बघेल की उनके साथ बैठक भी हो चुकी थी। भाजपा द्वारा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी को हटाए जाने के बाद कांग्रेस ने महिला को नियुक्त किया है। चुनावी वर्ष में पार्टियां सामान्यत पुरूषों को ही प्रभारी बनाती हैं। छोटा होने के बावजूद छत्तीसगढ़ जैसे राजनीतिक रूप से सबसे अहम राज्य में  कांग्रेस ने नया प्रयोग किया है। शैलजा, हरियाणा की कद्दावर नेता हैं। वह छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चौथी महिला प्रभारी होंगी। सबसे पहले प्रभा राव, फिर मार्गरेट अल्वा, और फिर अंबिका सोनी कुछ महीनों के लिए रह चुकी हैं। शैलजा,मनमोहन सरकार में मंत्री रहीं हैं। इसी सरकार में डा. चरणदास महंत भी मंत्री रहे हैं। सो नये समीकरण देखने को मिलेंगे। शैलजा, इसी महीने रायपुर आकर अपना काम संभालेंगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news