धमतरी

गोठानों में पैरा संग्रहण की भी पोर्टल में होगी अब एंट्री, 4.61 लाख क्विंटल गोबर खरीदी
07-Dec-2022 4:09 PM
गोठानों में पैरा संग्रहण की भी पोर्टल में होगी अब एंट्री, 4.61 लाख क्विंटल गोबर खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 7 दिसंबर।
जिले के गौठानों में पैरादान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गोधन न्याय योजना बैठक में सीईओ प्रियंका महोबिया ने सक्रिय गौठानों में गोबर खरीदीए जैविक खाद निर्माण एवं उसका वि?य, आजीविका मूलक कार्यों तथा अन्य गतिविधियों की समीक्षा की।
उन्होंने गौठानों में पैरा संग्रहण का पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिए। साथ ही निर्मित गौठानों को सुनिश्चित करने कहा। इसके अलावा नियमित गोबर खरीदने से लेकर छनाई खाद निर्माण और विक्रय के लिए समूहों को प्राथमिकता से काम करने के लिए उन्होंने प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने सामान्य गौठानों के साथ.साथ वन क्षेत्रों में स्थित आवर्ती चराई भूमि में भी गोबर खरीदी एवं अन्य गतिविधियों को नियमित रूप से करने पर बल दिया। उन्होंने विकासखंडवार गौठानों की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी के अलावा आजीविका मूलक गतिविधियां की जानकारी ली तथा नगरीय निकायों में गोबर खरीदी का सतत् निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में गौमूत्र की जानकारी देते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ एमएस बघेल ने बताया कि जिले में स्थित भटगांव और सारंगपुरी गौठानों में अब तक 723 लीटर गौमूत्र उत्पादित कर 573 लीटर बेचा गया। इससे 22 हजार 920 रुपये का फायदा हुआ। बैठक में महोबिया ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के सभी गौठानों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसी तरह जिले के 338 गौठानों में से 299 गौठानों में अब तक दो हजार 290 टन पैरा पैरा का संग्रहण किया जा चुका है।
61698 क्विंटल वर्मी खाद की विक्रय
उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि जिले में कुल 346 सक्रिय गौठान हैं, जिनमें 338 ग्रामीण और 08 शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां अब तक चार लाख 61 हजार 473 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इसमें 83 हजार 726 क्विंटल तैयार वर्मी कम्पोस्ट में से 61 हजार 698 क्विंटल वर्मी खाद वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किसानों को किया गया है। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news