रायपुर
मालगांव और सरगुजा मामले पर भाजपा ने बनाई समिति
07-Dec-2022 6:35 PM
रायपुर, 7 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने बस्तर के मालगांव में मुरुम खदान में ग्रामीणों की मौत तथा सरगुजा के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 6 नवजात शिशुओं की मौत के मामले की जांच हेतु दल गठित किया है। यह समिति संबंधित स्थानों का दौरा कर इस मामले से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट 1 सप्ताह में पार्टी को सौंपेगी। श्री कश्यप ने बताया कि पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा श्रीमती फुलेश्वरी सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सरगुजा ललन प्रताप सिंह समिति में शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, किरण देव, सरिता पाणिग्रही तथा बस्तर भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी शामिल हैं।