रायगढ़

सुरक्षित यातायात : विद्यार्थियों को किया जागरूक
07-Dec-2022 7:27 PM
सुरक्षित यातायात : विद्यार्थियों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 7 दिसम्बर। यातायात पुलिस द्वारा एसपी अभिषेक मीना व एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं यातायात डीएसपी एसडीओपी धरमजयगढ़  दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर स्कूल, कॉलेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा किरोड़ीमल नगर के आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थाना यातायात के सहायक उप निरीक्षक मनोज तिवारी, बालकृष्ण डनसेना द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए घटित सडक़ दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया और दुर्घटना समय अच्छे नागरिक का कर्तव्य क्या होता है। इस संबंध में जानकारी देकर घायल की मदद के लिये अच्छा मददगार बनने प्रेरित किया गया।

प्रधान आरक्षक द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि वे यहां बताए गए महत्वपूर्ण यातायात नियम जैसे- तेज गति में वाहन चलाने से बचें, दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाए, हमेशा सडक़ के बाईं ओर चलें ऐसे जो छोटे-छोटे यातायात के बेसिक नियम है, उन्हें छात्र-छात्राएं अपने घरवालों से पालन कराएं, जिससे आपके घर वाले अवांछनीय दुर्घटनाओं से बचेंगे और जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य भी पूरा होगा, इसी प्रकार अपने परिचितों को भी यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित करें।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यातायात जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं दुर्घटना और सुरक्षा के पात्र निभाए।

 साथ ही कार्यक्रम स्कूल प्रबंधन भी यातायात को लेकर काफी सजग दिखे स्कूल प्रबंधन द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस को स्टॉपर प्रदाय किया गया है जिसके लिए यातायात पुलिस उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किये। कार्यक्रम में थाना यातायात के सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण डनसेना, मनोज तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, स्कूल के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news