कोरिया

ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी, स्कूलों के समय में परिवर्तन
07-Dec-2022 7:30 PM
ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी, स्कूलों के समय में परिवर्तन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर (कोरिया), 7 दिसंबर। कोरिया जिले में अब कडाके की ठंड पडऩा शुरू हो गयी है जिस कारण लोगों को दिन में भी सर्दी से बचने के लिए शरीर को गर्म कपड़ों से ढंककर चलना पड़ रहा  है। पिछले कुछ दिनों से हिमालय क्षेत्र से आ रही ठण्डी हवाओं के कारण ठण्ड व ठिठुरन बढ़ी है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर को कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान गया था जिससे समझा जा सकता है कि कोरिया जिले में ठण्ड किस रफ्तार से बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार  7 दिसम्बर को अत्यधिक ठण्ड का दिन रहा इसके बाद 8, 9, 10 व  11 दिसम्बर को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होकर  10 से  11 डिग्री रहने की संभावना जताई गयी है इसके बाद  12 दिसंबर से आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा, जिसके बाद फिर से सर्दी बढ़ेगी और लगातार बढ़ता जाएगा। चालू माह मे सबसे अधिक ठण्ड का असर देखने को मिलेगा।  जिले में बढ़ती ठण्ड के कारण लोगों का दिनचर्या भी प्रभावित हुआ है। सुबह के समय ठण्ड के असर के कारण लोग अलावा के साथ धूप तापते नजर आते है  और समय निकलता जाता है जिस कारण सुबह के समय का दिनचर्या लोगा का प्रभावित हो रहा है आने वाले समय में कडाके की ठण्ड पडने वाली है इस माह के अतिम दिनो में जोरों की ठण्ड पडने की संभावना है। 

ठंड से स्वास्थ्य पर असर

कोरिया जिले लगाबार ठण्ड बढ़ रही है। इस बीच ठण्ड एकाएक कभी ज्यादा को कभी कम हो जा रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बच्चे व बुजुर्ग ठण्ड के असर से ज्यादा प्रभावित हो रहे है जिस कारण उन्हें सर्दी खांसी, वायरल फीवर की समस्या बढ़ गयी है। चिकित्सक भी बच्चे बुजुर्गो को बचाने की सलाह दे रहे हैं, इससे बचाव नही करने से कइ तरह की शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। यही कारण है कि इस समय ठण्ड से बचने की जरूरत सभी को है।

ठंड से बचने स्कूलों के समय में परिवर्तन

जिले में बढ़ते ठण्ड को देखते हुए जिले के स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने कलेक्टर कोरिया के अनुमोदन पश्चात विद्यालयों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिये है। डीईओं द्वारा 6 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार जिले में जहां पर दो पाली में स्कूल का संचालन किया जाता है वहॉ प्रथम पाली की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह  9 बजे से दोपहर  12.30 बजे तक संचालन किया जायेगा। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 12.45 से 4.15 बजे तक संचालित होगी। वही एक ही पाली में संचालित होने वाली विद्यालय प्रात:  10.30 बजे से अपरान्ह  3.30 बजे तक संचालित होगे। स्कूलों के समय मे  बदलाव किये जाने से बच्चों के साथ अभिभावकों को भी राहत मिल गयी। कइ विद्यालय सुबह के समय 7.30 बजे से ही शुरू हो जाती थी जिससे कि बच्चो के साथ अभिभावकों को भी परेशानी होती थी। वही प्रति शनिवार को  7.़30 बजे से शाला संचालन होता था जिस कारण सुबह के समय ठण्ड में बच्चे ठिठुरते रहते थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news