राजनांदगांव

हॉकी इंडिया के एसोसिएट सहसचिव चुने गए फिरोज अंसारी
08-Dec-2022 3:46 PM
हॉकी इंडिया के एसोसिएट सहसचिव  चुने गए  फिरोज अंसारी

राजनांदगांव, 8 दिसंबर। हॉकी इंडिया की नई टीम में छत्तीसगढ़ के फिरोज अंसारी एसोसिएट सहसचिव चुने गए हैं। नवंबर माह में आयोजित हॉकी इंडिया की 12वी आमसभा मे सर्वसहमति से  यह निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी एक पत्र के माध्यम से  हॉकी इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष पद्मश्री ओलंपियन दिलीप तिर्की ने श्री अंसारी को दी।

पूर्व में भी श्री अंसारी हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी  मंडल में वर्ष 2010-14 तथा 2014-18 तक कार्यकारिणी सदस्य व 2018 से 2022 तक  सह-सचिव तथा चेयरमैन फाइनेंस कमेटी रह चुके है। वर्तमान में फिरोज अंसारी प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं। हॉकी इंडिया में एसोसिएट सहसचिव नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ हॉकी के कार्यकारिणी सदस्य व हॉकी प्रेमी जनता में हर्ष का माहौल है। 

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ हॉकी की गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा राज्य के खिलाडिय़ों को भी उचित प्लेटफार्म दिलाने में मदद मिलेगी। उनकी इस नियुक्ति पर  युवा आयोग छग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा सुदेश देशमुख, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता,  छग खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण सॉव, गणेश प्रशाद शर्मा, आशा थॉमस, ज्ञानचंद जैन, महेंद्र सिंह ठाकुर, अब्दुल कादिर, अनुराज श्रीवास्तव, प्रिन्स भाटिया,  कुमार स्वामी, गुणवंत पटेल, राजू रंगारी, दौलत चंदेल, अनिल यादव, छोटेलाल रामटेके, अशोक नागवंशी, चंदन भारद्वाज, श्याम यादव, दिपक यादव, अनूप श्रीवास्तव, मनीष गौतम, सूर्यकांत जैन, विजय शर्मा, सचिन खोब्रागढ़े सहित खेलप्रेमी जनता ने शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news