राजनांदगांव

गुजरात की बंपर जीत से छग में सरकार बनाने का मार्ग होगा प्रशस्त-भाजपा
08-Dec-2022 4:23 PM
गुजरात की बंपर जीत से छग में सरकार बनाने का मार्ग होगा प्रशस्त-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 दिसंबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा की बंपर जीत को लेकर भाजपा नेताओं का दावा है कि अगले वर्ष छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में इस जीत सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। गुजरात में सातवीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा ने लगभग एकतरफा कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को पीछे ढकेल दिया।
‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते भाजपा नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के अलावा 2024 के लोकसभा में भी गुजरात की जीत का असर होगा।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि गुजरात में शानदार फतह से यह साबित हो गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है। वहीं छत्तीसगढ़ में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में यह जीत पार्टी को सत्तासीन करने में मददगार साबित होगी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि गुजरात की जीत से यह सपष्ट हो गया कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर अब भी भरोसा करता है। श्री पटेल ने कहा कि गुजरात की जनता ने भाजपा के पक्ष में समर्थन देकर विकासपरख नीतियों को स्वीकार किया है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत से संभव हुआ है। इसके अलावा निचले से ऊपरी स्तर तक के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ऐतिहासिक जीत मिली है। 1985 के बाद अब तक की यह सबसे बड़ी जीत है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि गुजरात की जीत सुशासन की जीत है। 27 वर्ष से विकास के दम पर भाजपा सत्तासीन रही है। केंद्र सरकार के अच्छे कार्य भी इस जीत को आसान बनाने में मददगार साबित हुआ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news