रायपुर

राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के 45 सदस्य शामिल
08-Dec-2022 5:57 PM
राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के 45 सदस्य शामिल

रायपुर, 8 दिसंबर। अभा राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन गुरुवार को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में  45 सदस्य संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन में शामिल हुएद्य इसमें मुख्य रुप से संघ के प्रांतीय महामंत्री- मुक्तेश्वर देवांगन, प्रांतीय सचिव- तिलक यादव, रायपुर जिला सचिव- देवेंद्र साहू, प्रांतीय सचिव- दिलीप तिवारी, मुकेश नामदेव, भेख लाल चंद्राकर, मनोज पुरी गोस्वामी,राजेंद्र शर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष- दिलीप चंद्रवंशी, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला- अध्यक्ष विश्वास गोवर्धन,रामाश्रय शर्मा, एस.के.सोनी, सुदर्शन भैना, सूरज चौहान,एस.एम.पांडे, राज्य भंडार गृह निगम के प्रांतीय अध्यक्ष- नंदकिशोर नागपुरे, महामंत्री- रितेश शर्मा, राजीव ओझा, उमेंद्र कुर्रे, मिलन धनकर, भूपेंद्र साहू, संदीप , अंबिकापुर, बालोद जिलों के कर्मचारी शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news