रायपुर

राजधानी से गांवों तक सट्टा खिलाने वाले 22 सटोरिए गिरफ्तार
08-Dec-2022 5:59 PM
राजधानी से गांवों तक सट्टा खिलाने वाले 22 सटोरिए गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर। शहर से लेकर गांवों तक सट्टा जोरों पर चल रहा है। सीएम भूपेश बघेल दो-दो राज्य स्तरीय कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षकों को सट्टे पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके चलते एक डीजी को हटाया भी जा चुका था। बावजूद इसके राजधानी जिले में सट्टा जोरों पर चल रहा है। कल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सट्टा संचालित करते कुल 22 सटोरिये गिरफ्तार किए गए। इनसे सटोरियों से नगदी रकम 53,705/- रूपये सहित सट्टा-पट्टी जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि थाना पुलिस को लगातार जुआ सट्टा खेलने वालों की खबर मिलने के बाद आलाधिकारियों के दिशार्निदेश में थाना पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया। जिस पर खरोरा,तिल्दानेवरा,गुढिय़ारी,खम्हारडीह,टिकरापारा, आजाद चौक,तेलीबांधा, कोतवााली, गोलबाजार, पुरानीबस्ती और नवापारा थाना पुलिस ने अभियान चलाकर सटोरियों को पकड़ा।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम

पुरूषोत्तम यादव 26 साल निवासी वार्ड नं 10, लोहार पारा, सूरज साहू  24 साल निवासी वार्ड नं 22, तिल्दा बस्ती,  प्रदूम यादव 23 साल निवासी कोटा सरस्वती,विष्णु साहू 40 साल निवासी छोटा रामनगर ,संजय सोनटेक 30 साल निवासी शीतला मंदिर के पास गुडिय़ारी,सोनू टण्डन  45 साल निवासी कलिंग नगर गुढिय़ारी, विजय महिलांग 40 साल निवासी पार्वती नगर सतनामी चौक, शत्रुघन सोनी  40 साल निवासी संतोषी नगर ,उद्धव जाल28 साल निवासी बढ़ईपारा ,रूपेश राव  23 साल निवासी गोकुल नगर , राकेश कन्नौजे  40 साल निवासी काशीराम नगर, ईमरान खान 35 साल निवासी नेहरू नगर , नरेश ताण्डी 23 साल निवासी गांधीनगर , रिजवान खान 45 साल निवासी नयापारा गोलबाजार, पप्पू सोनी  30 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी भाठागांव, शिव कुमार पोट्टा  49 साल  काशीराम नगर,  हरीश सोना 25 साल निवासी गाडापारा वार्ड नंबर 08 गोबरानवापारा, बादल साहनी  21 साल निवासी कोड़ीपारा गोबरानवापारा, दिलीप सतनामी 25 साल निवासी गाडापारा ,28 साल निवासी गाडापारा, राजा राव  40 साल, राज सोना 20 साल निवासी  गोबरानवापारा को गिरफ्तार किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news