रायपुर

जैन साध्वी महकप्रभा एवं मोहकप्रभा का दीक्षा सम्मान
08-Dec-2022 6:13 PM
जैन साध्वी महकप्रभा एवं मोहकप्रभा का दीक्षा सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर। नवकार भवन बैरनबाजार में जैनाचार्य विजयराज महराज की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी प्रभावती कीर्तिश्री एंव साध्वी सुभद्रा, शुभंकराश्री आदि के सानिध्य में नवदीक्षित साध्वी महक प्रभा एंव मोहकप्रभा की बड़ी दीक्षा उपस्थित जन समुदाय के समक्ष सानन्द सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरों से काफी भाई बहन उपस्थित थे। इस प्रसंग पर शांत-क्रांति संघ के भूतपूर्व राष्ट्रीय अश्यक्ष प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल, रायपुर संघ अध्यक्ष संतोष गोलछा,महामंत्री सुशील गोलछा,छत्तीसगढ़ एंव ओडिशा के अध्यक्ष सुभाष लोढा, रतनलाल गोलछा,सुमधुर गायक महावीर संचेती,विजय बागरेचा, उषा रामपुरिया, निशा गोलछा आदि ने अपने भाव प्रगट किए। क्रांति महिला मंडल ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने चातुर्मास की सफलता बताते हुए मार्ग के नाम को आचार्य विजयराज के नाम घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं जयकार के नारो से भवन गूंज उठा कार्यकगम का सफल संचालन वैभव गोलछा ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news