सरगुजा

पथ सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान, कार्मेल स्कूल में यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम
08-Dec-2022 6:59 PM
पथ सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान, कार्मेल स्कूल में यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 8 दिसंबर। पथ सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत् कार्मेल स्कूल अम्बिकापुर में यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 400 स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को जागरूक किया गया।

जिला सरगुजा में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं के मद्देनजर व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान,यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको व यातायात शाखा अम्बिकापुर में पदस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों के द्वारा ‘पथ सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान के तहत् कार्मेल स्कूल अम्बिकापुर में करीब 400 स्कूली छात्र - छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए यातायात नियमों के बारे में बताया गया।

अधिकांश दुर्घटनाएं वाहन चालक के लापरवाही, तेज गति, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग, नशा का सेवन कर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सडक़ दुर्घटना हो रही है। जिसे रोकने हेतु यातायात नियमों का पालन किया जाना अत्यन्त जरूरी है, सयुंक्त राष्ट्र संगठन के सर्वे के अनुसार सडक़ दुर्घटना से हो रही मृत्यु को सीट बेल्ट व हेलमेट के उपयोग मात्र से 42 प्रतिशत तक की कमी लायी जा सकती है तथा आम जनों को सुरक्षित व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु अपील की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news