राजनांदगांव

जिले में धान उठाव 50 फीसदी के करीब
09-Dec-2022 12:03 PM
 जिले में धान उठाव 50 फीसदी के करीब

57 हजार किसानों ने बेचे उपज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 दिसंबर।
जिले में सोसायटियों से लगभग 50 फीसदी उठाव हो गया है। 57 हजार किसानों से धान की खरीदी की गई है। इस साल 5 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए। जिसमें भोथली, झिंझारी, कौहाकुड़ा, चिरचारीकला व मनकी शामिल है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने धान खरीदी के संबंध में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह उपस्थित  रहे।

मुख्य सचिव जैन को कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिले में विगत वर्ष 85 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया गया था। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते राजनांदगांव जिले में 5 नवीन धान उपार्जन केन्द्र झिंझारी, भोथली, कौहाकुड़ा, चिरचारीकला, मनकी में प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मनकी उपार्जन केन्द्र की घोषणा की गई थी, जिसे शासन द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में इस वर्ष कुल 90 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कलेक्टर सिंह ने जिले में धान खरीदी को देखते व्यापक व्यवस्था बनाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिले में अब तक 57 हजार 867 किसानों से 22 लाख 46 हजार क्ंिवटल धान की खरीदी किया जा चुका है। इस संबंध में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए सभी राईस मिलर्स से उपार्जन केन्द्रों में बारदाना पहुंचाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले में धान खरीदी के तहत उपार्जित किए गए 22 लाख 46 हजार क्ंिवटल के विरूद्ध राईस मिलर्स द्वारा 14 लाख 50 हजार क्ंिवटल का डीओ जारी कर दिया गया है। डीओ के विरूद्ध समितियों से 10 लाख 59 हजार 900 क्ंिवटल धान का उठाव कर लिया गया है। इस प्रकार उपार्जन केन्द्रों से 47.19 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। जिले के उन उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव ओवरराईड डीओ के माध्यम से शीघ्रता से कराया जा रहा है, ताकि अत्यधिक धान आवक से स्थान की कमी से धान विक्रय में परेशानी न हो। जिले के समस्त पंजीकृत मिलर्स से अनुबंध कर धान उठाव कराया जा रहा है, जिन मिलर्स द्वारा अनुबंध नहीं किया जा रहा है उनके विरूद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उपार्जित किए गए धान के उठाव हेतु जिले के समस्त राईस मिलर्स को मिल पंजीयन, अनुमति एवं अनुबंध कराकर धान उठाव किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। आने वाले दिनों में कृषकों को धान विक्रय में परेशानी न हो इसलिए मिलर्स को अवकाश के दिनों में धान उठाव हेतु निर्देशित किया गया।

जिले में धान खरीदी हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल टोकन आदि की व्यवस्था से किसान खुश है। जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है तथा किसानों को समर्थन मूल्य पर तत्काल भुगतान भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन की उक्त व्यवस्था से जिले के किसान संतुष्ट है। बैठक में धान खरीदी से संबंधित सभी विभाग, खाद्य, सहकारिता जिला विपणन की समीक्षा की गई। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला विपणन अधिकारी एवं सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news