राजनांदगांव

धार्मिक प्रतिमा पर पाक झंडा पहनाने से बढ़ा तनाव
09-Dec-2022 1:45 PM
धार्मिक प्रतिमा पर पाक झंडा पहनाने से बढ़ा तनाव

अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 दिसंबर।
शहर के रानीसागर रोड़ से चौपाटी जाने वाले रोड़ में स्थित धार्मिक प्रतिमा पर पाकिस्तानी झंडा पहनाने की घटना से हिन्दूवादी संगठन भडक़ गए हैं। इस हरकत से नाराज विहिप, बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने बीती रात को ईमाम चौक में काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात शरारती तत्व की तलाश की जा रही है।

दरअसल इस घटना को शहर की शांत और सद्भावपूर्ण वातावरण के साथ छेड़छाड़ करने से जोडक़र देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक चौपाटी जाने वाले रास्ते में स्थित हनुमान मंदिर में पाकिस्तानी झंडा लिपटा देखा गया। इसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी मंदिर में पहुंचे और आसपास पूछताछ करने लगे। इस घटना से बौखलाए पदाधिकारियों ने तत्काल नारेबाजी शुरू कर दी। हिन्दूवादी संगठनों का आरोप है कि हिन्दू देवी-देवताओं के मान-सम्मान को एक तरह से कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शहर की सद्भावपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

इधर सीएसपी अमित पटेल ने विरोध में उतरे पदाधिकारियों से चर्चा की और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। हालांकि शुक्रवार दोपहर तक आरोपी की सिर्फ तलाश की जा रही थी। पुलिस के पास अज्ञात आरोपी के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है। पुलिस रानीसागर से चौपाटी जाने वाले रास्ते में स्थित सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही कुछ संदिग्धों के संबंध में पतासाजी कर रही है। सीएसपी पटेल ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस यथासंभव प्रयास कर रही है।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news