राजनांदगांव

वार्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
09-Dec-2022 4:48 PM
वार्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

10 को नगरीय निकाय स्तरीय रामायण

राजनांदगांव, 9 दिसंबर। रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित करने छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय रायपुर से निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देश के अनुक्रम में वार्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 3 व 4 दिसंबर को गांधी सभागृह में आयोजित की गयी। जिसका परिणाम घोषित किया गया, चयनित रामायण मंडली 10 दिसंबर को म्युनिस्पल स्कूल परिसर स्थित गांधी सभागृह में नगरीय निकाय स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में रामायण की प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता के संबंध में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देशानुसार 3 व 4 दिसंबर को वार्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में वार्डों के 9 मंडलियों ने रामायण की प्रस्तुति दी। जिनमें जूरी (चयन समिति) के सदस्यों राजेश स्वर्णकार, गोपी पटेल व शोभा श्रीवास्तव ने रामायण की श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडलियों का चयन किया। जिसमें लखोली वार्ड नं. 31 की मंडली संत मिलन मानस परिवार प्रथम स्थान प्राप्त किए तथा रेवाडीह वार्ड नं. 22 की मंडली सत्संग के गंगा मानस परिवार द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं हल्दी वार्ड नं. 51 की मंडली आदर्श श्रीराम चरित मानस परिवार तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news