दन्तेवाड़ा

दो पक्षों में विवाद, दर्जन भर आरोपी हिरासत में
11-Dec-2022 8:47 PM
दो पक्षों में विवाद, दर्जन भर आरोपी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 दिसंबर। दंतेवाड़ा की गीदम पुलिस ने विगत रात्रि को शांति व्यवस्था भंग करने के की वजह से एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया। उक्त आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि गीदम नगर के नयापारा में शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया गया। मामला इतने में नहीं थमा। पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते पर देर रात पुलिस पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को रवाना किया गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों पक्ष घटनास्थल से नदारद हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों के सदस्यों को हिरासत में ले लिया। इनमें भावेश कौशल, हितेश कौशल, सुभाष कौशल और सुशील कौशल प्रथम पक्ष के आरोपी के रूप में शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष में जितेंद्र भोई,अंकित कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, मयंक ठाकुर और नूपुर ठाकुर शामिल हैं।  पुलिस ने सभी आरोपियों को ने एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news