दन्तेवाड़ा

एसपी ने मारजूम सडक़ निर्माण का लिया जायजा
11-Dec-2022 8:49 PM
एसपी ने मारजूम सडक़ निर्माण का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा ,11 दिसंबर। दंतेवाड़ा के अतिसंवेदनशील कटेकल्याण विकासखंड के मारजूम गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत सडक़ निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में सडक़ में मुरूमीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस सडक़ की लंबाई 6 किलोमीटर है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने विगत दिवस उक्त सडक़ का निरीक्षण किया। श्री तिवारी ने अति संवेदनशील क्षेत्र में दोपहिया वाहन चलाकर सडक़ निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से इस विषय में संवाद किया। ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण से खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इस गांव तक जाने के लिए सडक़ सुविधा नहीं थी।

जवानों का बढ़ाया हौसला

पुलिस अधीक्षक सडक़ निर्माण हेतु सुरक्षा में तैनात जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कर्ता ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को विकास का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने जवानों से बात कर उनका मनोबल बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक से मिलकर जवानों की हौसला अफजाई की।

पहली बार पहुंची एंबुलेंस

नक्सली गढ़ मारज़ूम पहुंच विहीन गांव था। इसके फलस्वरूप गांव तक पहुंचना चार पहिया वाहनों के लिए असंभव था। सडक़ निर्माण की वजह से पहली बार एंबुलेंस गांव पहुंची। जिससे रोगियों को शीघ्र अस्पताल पहुंचा जा सका। सडक़ निर्माण से मानव जीवन की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राहुल उईके, डीएसपी मनोज मंडावी, थाना प्रभारी कटेकल्याण साकेत बंजारे और कंपनी कमांडर करोड सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news