जान्जगीर-चाम्पा

पंजीयन, नवीनीकरण एवं संशोधन के लिए शिविर आयोजित
20-Dec-2022 6:52 PM
पंजीयन, नवीनीकरण एवं संशोधन के लिए शिविर आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जांजगीर-चांपा, 20 दिसम्बर। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल नया रायपुर के द्वारा जांजगीर-चांपा जिले को 39000 पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के पूर्ती के लिए ग्राम पंचायत स्तर में पंजीयन नवीनीकरण एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित कर श्रम पदाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

श्रम पदाधिकारी जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत स्तर में पंजीयन नवीनीकरण एवं संशोधन हेतु श्रम निरीक्षक श्रीमती सुमन धीवर, कल्याण अधिकारी श्री मनीष शर्मा, कल्याण निरीक्षक श्री मंजीत कुमार सारथी, कल्याण निरीक्षक श्री दिलीप कुमार यादव, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर श्री भूषण यादव, फिरोज कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार और कुलदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।

ग्राम पंचायत स्तर में पंजीयन नवीनीकरण एवं संशोधन हेतु जावलपुर में 19 दिसम्बर, करमंदा में 20 दिसम्बर, खैजा में 21 दिसम्बर, ढोरला में 22 दिसम्बर, खिसोरा में 23 दिसम्बर, चारपारा में 26 दिसम्बर, डोंगरी में 27 दिसम्बर, खारी में 28 दिसम्बर, देवरी में 29 दिसम्बर, मदनपुर में 30 दिसम्बर।

कुरमा में 02 जनवरी 2023, सोनबरसा में 03 जनवरी 2023,  अचानकपुर में 04 जनवरी 2023,  तिलई में 05 जनवरी 2023, बनाहिल में 06 जनवरी 2023, परसदा में 09 जनवरी 2023, में बुचीहरदी में 10 जनवरी 2023, करहीडीह मे 11 जनवरी 2023, फरहदा में 12 जनवरी 2023, खटोला में 13 जनवरी 2023, अमरताल में 16 जनवरी 2023, खिसोरा में 17 जनवरी 2023, अर्जुनी में 18 जनवरी 2023, अमोरा में 19 जनवरी 2023, पोड़ी दल्हा में 20 जनवरी 2023, किरारी में 23 जनवरी 2023, तरौद में 24 जनवरी 2023 को शिविर क आयोजन किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news