गरियाबंद

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, दुकानों में दबिश, 6 स्थानों से जब्ती कर जुर्माना
23-Dec-2022 4:13 PM
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, दुकानों में दबिश, 6 स्थानों से जब्ती कर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 23 दिसंबर।
नगर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से  बेचा ज रहा था, जिसकी जानकारी होने पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के दुकानों में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर  3300 रु  का जुर्माना कर समझाइश दिया।

बीते दिनों  प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए मुख्य  नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के निर्देश पर पालिका कर्मियों एक टीम गठित कर द्वारा नगर के विभिन्न दुकानों में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 दुकानों में   जांच उपरांत सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर उक्त व्यवसाइयों से 3300 रु का वसूली किया गया। उक्त टीम में सपना मिश्रा राजस्व प्रभारी, अश्वनी वर्मा उप अभियंता, अजय ध्रुव, गणेश चक्रधारी, सुरेन्द्र बेलगहे, पीयूष साहू , धरम वर्मा शामिल थे।

राज्य में किसी भी तरह के एकल उपयोग प्लास्टिक के क्रय भण्डारण एवं विक्रय को 1 जुलाई से पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। यद्यपि यह पाया गया है कि सामान्य बाजार में तथा स्थानीय संग्रहकर्ताओं द्वारा अभी भी प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग स्ट्रीट वेंडर, सब्जी विक्रेताओं द्वारा किया जाता है।

नगर पालिका सीएमओ ने कहा राज्य प्रदूषण नियंत्रण के निर्देशानुसार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग पर विशेष अभियान समय समय पर लगातार जारी रहेगा ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news