सुकमा

15 वर्षों से सक्रिय नक्सली का समर्पण
24-Dec-2022 9:20 PM
15 वर्षों से सक्रिय नक्सली का समर्पण

सुकमा, 24 दिसंबर। नक्सल संगठन में विगत 15 वर्षों से सक्रिय नक्सली ने थाना किस्टाराम में पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

शासन द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह-नई शुरुवात ) से प्रभावित होकर नक्सली ने  आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण करने हेतु प्रोत्साहित करने में उप पुलिस महानिरीक्षक कोन्टा रेंज के रेंज फिल्ड टीम व 212 वाहिनी सीआरपीएफ के सूचना शाखा का विशेष योगदान रहा।

 कोंटा के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति  से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में पालाचलमा जनताना सरकार अन्तर्गत पंच कमेटी उपाध्यक्ष के पद पर सक्रिय नक्सली माड़वी हुंगा थाना किस्टाराम क्षेत्र के द्वारा  पुलिस अधीक्षक कार्यालय नक्सल ऑप्स में  संजय सिंह उप पुलिस अधीक्षक व  घनश्याम पाल, सहायक कमाण्डेन्ट 212 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित माड़वी हुंगा नक्सल संगठन में जुडक़र थाना किस्टाराम क्षेत्र घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news