कोण्डागांव

धान खरीदी केंद्रों में लगातार हो रही है धान खरीदी
24-Dec-2022 9:26 PM
धान खरीदी केंद्रों में लगातार  हो रही है धान खरीदी

संयुक्त टीम ने धान संग्रहण केंद्र की व्यवस्था का लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 24 दिसंबर।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत जिले के 47 समितियों के 61 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 1 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य प्रगति पर है। इस दिशा में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के धान खरीदी केन्द्रों में  सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ किसानों से लगातार धान खरीदी की जा रही है। 

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले में पंजीकृत 47500 किसानों में से  अब तक 24725 किसानों से 113035 मैट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जित धान में से 42528 मैट्रिक टन डीओ के विरूद्ध मिलरों द्वारा 36993 मैट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। उठाव की गति को तेज करने के लिए जिले के धान संग्रहण केन्द्र जोबा में धान भण्डारण का कार्य प्रारंभ किया गया है। 

कलेक्टर के निर्देश पर सयुंक्त टीम के डिप्टी कलेक्टर अमित गुप्ता और खाद्य एवं मार्कफेड के अधिकारियों ने इस धान संग्रहण केन्द्र में स्टेग बनाने सहित धान भण्डारण इत्यादि व्यवस्था का जायजा लिया और यहां पर डनेज, तिरपाल आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

 इस बारे में जिला विपणन अधिकारी श्री नेताम ने बताया कि वर्तमान में उक्त धान संग्रहण केन्द्र में 20000 मैट्रिक टन भण्डारण के लक्ष्य अनुसार कुल 10282 मैट्रिक टन का परिवहन आदेश जारी कर 1802 मैट्रिक टन उठाव किया गया है। जिले में पंजीकृत दो परिवहनकर्ताओं के माध्यम से तीव्र गति से धान भण्डारण का कार्य जारी है। 

वर्तमान में समितियों में उपार्जित धान का मिलरों एवं परिवहनकर्ताओं के द्वारा कुल 36993 मैट्रिक टन उठाव किया जा चुका है। 31 दिसम्बर 2022 तक 45 प्रतिशत एवं 10 जनवरी 2023 तक 50 प्रतिशत धान समितियों से उठाव किया जाना संभावित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news