कांकेर

समाजसेवी मोटवानी का सम्मान
25-Dec-2022 9:43 PM
समाजसेवी मोटवानी का सम्मान

कांकेर, 25 दिसंबर। जि़ले के लोकप्रिय समाज सेवी संस्था जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी का उनकी लंबे अरसे से चल रही समाज सेवाओं के लिए जवाहर वार्ड कांकेर में आयोजित भागवत कथा आयोजन स्थल पर  स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 भागवत कथा के मुख्य प्रवचनकर्ता ,धर्मोपदेशक, छत्तीसगढ़ विभूति, बाल विदुषी, शुभ आरती ज्योति दीदी हैं। इनका सम्मान जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी एवं उनके साथियों द्वारा शाल व श्रीफल भेट कर किया गया। भागवत कथा के मंच से जन सहयोग संस्था के सदस्यों की निरंतर समाज सेवाओं कि लिए उनकी भूरी- भूरी प्रशंसा की गई। कथा वाचक ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की है। 
 ज्ञातव्य हो  कि जन सहयोग संस्था द्वारा विगत 2007 से निरंतर कांकेर वासियों की सेवा, स्वच्छता अभियान ,लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार ,बुजुर्ग नागरिकों का सम्मान, कोरोना वारियर्स, सफाई कर्मचारी, मज़दूर वर्ग, इत्यादि का सम्मान समय-समय पर किया जाता रहा है, जिसमें दूध नदी की सफाई एवं शासन द्वारा प्रेरित महात्मा गांधी के नाम से चल रहे स्वच्छता अभियान निरंतर ही चल रहे हैं। जन सहयोग संस्था ने जनहित में उपरोक्त सेवाएं बिना किसी चंदा व आर्थिक सहयोग के  निस्वार्थ भाव से की जारही है। इस समाज सेवी संस्था द्वारा रोगियों की सेवा तथा रक्तदान भी किया जा रहा  हैं । 

जरूरतमंदों को की जा रही इन सेवाओं के लिए पूर्व में भी अनेक प्रवचन कर्ताओं द्वारा अजय पप्पू मोटवानी की सराहना एवं प्रशंसा मुक्त कंठ से की गई है। इन्हें देश-विदेश से अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं और निकट भविष्य में इन्हें एक महत्वपूर्ण पुरस्कार सम्मान ग्रहण करने इंडोनेशिया भी जाने का प्रस्ताव मिला है। 

नगर वासियों द्वारा अजय पप्पू मोटवानी को उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए अनेकों बधाइयां व शुभकामनाएं दी जा रही है। सम्मान अवसर के दौरान समाजसेवी साथियों में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा प्रवीण गुप्ता, सीताराम शर्मा, एवं राजेश चौहान आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news