सुकमा

सरोज को रास उपाध्यक्ष बनाकर मोदी ने दिया छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सम्मान-दीपिका
26-Dec-2022 5:06 PM
सरोज को रास उपाध्यक्ष बनाकर मोदी ने दिया छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सम्मान-दीपिका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छिंदगढ़ (सुकमा जिला), 26 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को राज्यसभा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गुरुवार का दिन छत्तीसगढ़ की हर महिला के लिए गौरवपूर्ण दिन रहा, क्योंकि इस दिन छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बन कर सरोज पांडेय ने राज्यसभा का किया संचालन किया। वे पहली महिला सांसद बन गई हैं, जिन्हें यह अवसर मिला। राज्यसभा के उपाध्यक्षों के सात लोगों के पैनल में वे एकमात्र महिला सांसद हैं,  जिन्हें यह गौरव मिला है।
दीपिका शोरी ने बताया -मैं गुरुवार को यह कार्यक्रम देख रही थी, जब राज्यसभा में उप सभापति के रूप में  सरोज पांडेय का नाम पुकारा गया व सदन में मौजूद सभी सांसदों और सचिवालय के अधिकारियों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। यह देखकर मैं बहुत भावुक हो गई थी।
दीपिका ने यह भी कहा कि मेहनत और लगन से यदि आप किसी कार्य को करते हैं तो उसका फल अवश्य मिलता है जिसका जीता जागता उदाहरण हमारी राज्य सभा उपाध्यक्ष सरोज पांडेय हैं, जो छत्तीसगढ़ की पहली महिला नेत्री हैं, जिन्होंने एक साथ मेयर, विधायक और लोकसभा सांसद के दायित्व को निभाया था। वे दुर्ग की मेयर थीं व 2008-09 में वैशालीनगर की विधायक बनीं और 2009 में लोकसभा के लिए दुर्ग सीट से चुनी गईं। यह विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुआ। साथ-साथ गिनीज बुक और लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वर्तमान में उन्हें राज्यसभा में विशेषाधिकार समिति, राजभाषा समिति, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, रेल संबंधी समिति के सदस्य का दायित्व मिला हैं। मैं उनके साथ साथ छत्तीसगढ़ की प्रत्येक महिलाओं को इसकी बधाई देती हूं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news