सूरजपुर

भटगांव विधायक की माता का निधन
31-Dec-2022 2:11 PM
भटगांव विधायक की माता का निधन

भैयाथान, 31 दिसंबर। भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े की माता बालकुंवर राजवाड़े का निधन शुक्रवार को सुबह 8 बजे उनके निज निवास बतरा में हो गया। वे 84 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार ग्राम बतरा में किया गया। उनको मुखाग्नि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने दी।

अंतिम संस्कार में सूरजपुर कलेक्टर इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, रामसेवक पैकरा,बाबूलाल अग्रवाल, भगवती राजवाड़े, मुकेश अग्रवाल, संतोष सारथी, नूरआलम,दिनेश केवट, नविन अग्रवाल, तोसीत कुशवाहा, राहुल सिँह,पार्थ सिंह, उदय सिंह सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news