सुकमा

निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करें- कलेक्टर
02-Jan-2023 8:52 PM
निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करें- कलेक्टर

विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

छिन्दगढ़ , 2 जनवरी। कलेक्टर  हरिस एस. ने छिन्दगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण व मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। इन कार्यों की भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत छिन्दगढ़ के मुख्य कार्यापालन अधिकारी  एसएल देवांगन, कार्यपालन अभियंता  अनिल राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर  हरिस एस. ने संबंधित अधिकारियों को तेजी से निर्माण व मरम्मत कार्य कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने पाकेला ग्राम में तालाब और उप स्वास्थ्य केन्द्र मरम्मत कार्य, रोकेल में पोटोकेबिन मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।

पेरमारास में मनरेगा अंतर्गत निर्मित डबरी निर्माण सहित तालाब और तोंगपाल स्थित 100 सीटर आश्रम का निरीक्षण किया, वहीं कुमाकोलेंग स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र मरम्मत कार्य, पुसपाल में बन रहे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन निर्माण का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 कलेक्टर हरिस एस. ने ओलेर नाला में 24 मीटर पुलिया निर्माण के साथ ही ओलेर-सीतापाल सडक़ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news