सूरजपुर

72 साल के सिविल बहादुर ने छोड़ा साथ, सुबह ली अंतिम सांस
03-Jan-2023 6:59 PM
72 साल के सिविल बहादुर ने छोड़ा साथ, सुबह ली अंतिम सांस

तमोर पिंगला के रेस्क्यू सेंटर में था 5 साल से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

प्रतापपुर,3 जनवरी। बहत्तर साल के सिविल बहादुर अब हमारे बीच नहीं है, आज सुबह 6 बजे के करीब उसने अंतिम सांस ली। सिविल बहादुर को सबसे उम्रदराज हाथी माना जा रहा है, जो 5 वर्षों से तमोर पिंगला अभ्यारण्य के रेस्क्यू सेंटर में रह रहा था।

गौरतलब है कि सिविल बहादुर पूर्व में तमोर पिंगला के हाथी कैम्प में रहता था, जिसके बाद उसे अचानकमार ले जाया गया था। वर्ष 2017 में उसे फिर से तमोर पिंगला के रेस्क्यू सेंटर में लाकर रखा गया था ,जहां वह वन अमला और महावतों की निगरानी में था।  उसकी उम्र करीब 72 साल की हो गई थी और आज सुबह करीब छह बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ उसके शरीर में कुछ दिक्कतें शुरू हो गई थीं और दो दिन से पेशाब और शौच भी ठीक से नहीं कर पा रहा था।

स्थानीय चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी सलाह ले रहे थे, लेकिन इस बीच आज सुबह उसकी मौत हो गई। रेस्क्यू सेंटर परिवार सन्नाटा पसर गया और गमगीन स्थिति बन गई क्योंकि वह सबसे पुराना साथी था तथा कर्मचारी ज्यादा समय उसी के साथ व्यतीत करते थे।  बताया जा रहा है कि विभाग सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करेगा।

इस बात की तकलीफ, सबसे पुराने हाथी ने छोड़ा साथ- अजय सोनी

चर्चा के दौरान रेंजर अजय सोनी ने कहा कि पूरी टीम सिविल के साथ घुल-मिल गई थी और उसकी सेवा करती थी, उसकी मृत्यु से सभी को तकलीफ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news