गरियाबंद

धान खरीदी केन्द्रों में उठाव, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी
06-Jan-2023 2:39 PM
धान खरीदी केन्द्रों में उठाव, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 6 जनवरी।
गरियाबंद जिले के 82 धान उपार्जन केन्द्रों से अब तक  किसानों से समर्थन मूल्य धान खरीदी एक नवंबर से 31 दिसंबर तक  जिला गरियाबंद अंतर्गत 81573 कृषक पंजीकृत से 67248 (82प्रतिशत) कृषकों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। जिसमे से 2093607.69 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है जो खरीदी के सापेक्ष में परिवहन 75 प्रतिशत है, एवं लिकिंग के माध्यम से 130.52 लाख रूपए की वसूली की गई है जो 71 प्रतिशत है।
जिला नोडल अधिकारी प्रह्लाद पूरी  गोस्वामी से मिली जानकारी अनुसार समर्थन मूल्य धान खरीदी एक नवंबर से 31 दिसंबर तक की गई।

जिले में किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य में की गई खरीदी में अब तक जिला गरियाबंद अंतर्गत 81573 पंजीकृत किसानों  से 67248 (82 प्रतिशत) कृषकों द्वारा 2785235.60 क्विंटल धान एक नवंबर से 31 दिसंबर तक विक्रय किया जा चुका है। इसके साथ ही  धान उपार्जन  समितियों से अब तक 2093607.69 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है, जो खरीदी के सापेक्ष में परिवहन 75 प्रतिशत है, एवं लिकिंग के माध्यम से 130.52 लाख रूपए ेकी वसूली की गई है जो 71 प्रतिशत है।

जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक
मोटा धान 198628.80 क्विंटल, पतला 159092.00, सरना 717514.80, कुल 2785235.60 क्विंटल धान की खरीदी किया जा चुका है।
 जिसमे से 2093607.69 च्ंिटल धान का परिवहन किया जा चुका है। जो खरीदी के सापेक्ष में परिवहन 75 प्रतिशत है, एवं लिकिंग के माध्यम से 130.52 लाख रूपए ेकी वसूली की गई है जो 71 प्रतिशत है। जिला नोडल अधिकारी गोस्वमी ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जा रहा है। 2093607.69 क्विंटल धान  का परिवहन के माध्यम से उठाव हो चुका है। इस वर्ष के उपार्जन केन्द्रों से परिवहन किसानों को टोकन लेने की परेशानियों से मुक्त रहे ।

आपको बता दे कि राज्य सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए टोकन तुंहर हाथ एप बनाया गया है। इसके जरिए किसान आनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। जिसके चलते किसानों द्वारा  धान उपार्जन केंद्रों में सुगमता से धान बेचा जा रहा हैं जिसे लेकर किसानों द्वारा खुशी जाहिर कर रहे है।‘

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news