रायगढ़

राजपुर धान मंडी में फर्जी रकबा बढ़ाकर धोखाधड़ी
09-Jan-2023 3:13 PM
राजपुर धान मंडी में फर्जी रकबा बढ़ाकर धोखाधड़ी

एक और आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 9 जनवरी।
किसानों ऋण पुस्तिका में दर्ज वास्तविक रकबा में छेड़छाड़ करके हेराफेरी करने वाले बिचैलिये के साथ मिलीभगत करने वाला एक और आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि लैलूंगा पुलिस ने लैलूंगा राजपुर मंडी में वास्तविक रकबे से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार जाँच में जुटी हुई है। कुछ दिन पूर्व लैलूंगा पुलिस ने बिचैलिया राहुल निगानिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाए हुए थी। इसी कड़ी में कल पुलिस ने एक और कामयाबी मिली। जिसमें आरोपी रुद्रेश गुप्ता को उसके रिश्तेदार के घर सुमड़ा थाना घरघोड़ा में दबिश देकर आरोपी रुद्रेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक किसानों ऋण पुस्तिका में दर्ज वास्तविक रकबा में छेड़छाड़ करके हेराफेरी करने वाले बिचैलियों राहुल निगानिया के साथ मिलीभगत करने वाला एक और आरोपी राजपुर धान उपार्जन केंद्र समिति में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रेगड़ी निवासी रूपेश गुप्ता को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में रुद्रेश गुप्ता पिता जयमुनि गुप्ता निवासी रेगड़ी ने पंजीकृत किसानों के नाम से टोकन जारी कर बिक्री दर्शना कबूल किया गया है, बिचैलिया राहुल निगानिया के साथ मिलीभगत कर शासन को क्षति पहुंचाने अनुचित लाभ प्राप्त करने समिति के शाखा को क्षति पहुचाने के लिए अपराध घटित करना कबूला है। पुलिस ने आरोपी रुद्रेश गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news