सरगुजा

21को जनजातीय अधिकार महासम्मेलन अंबिकापुर में
14-Jan-2023 2:56 PM
21को जनजातीय अधिकार महासम्मेलन अंबिकापुर में

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20-21 को अंबिकापुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 जनवरी।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के परिप्रेक्ष्य में 13 जनवरी को सरगुजा संभाग स्तरीय कोर कमेटी, समन्वय समिति तथा भाजपा सरगुजा जिला कार्यसमिति साथ ही अंबिकापुर पार्षदों की बैठक संपन्न हुई।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के विशिष्ट आतिथ्य, भाजपा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव एवम् सरगुजा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

संभागीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पवन साय ने बताया कि आगामी 20 और 21 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक अंबिकापुर में होगी, साथ ही 21 जनवरी को जनजातीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शामिल सरगुजा संभाग के सभी जिलों से आए भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जनों के साथ कार्यक्रम से संबंधित उन्होंने चर्चा विमर्श किया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, सिद्धनाथ पैकरा, सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल, बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,  कृष्ण बिहारी जायसवाल, सुनील गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह, प्रबोध मिंज, अंबिकेश केसरी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा, विजय व्यापारी, विकास पांडे, रोशन गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर, मधु चौदहा, राजकुमार बंसल, आलोक दुबे, डी के पुरिया, अभिषेक शर्मा, मधु सूदन शुक्ला, रूपेश दुबे, राम प्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी,  जन्मेजय मिश्रा, महेश्वर पैकरा, हरपाल सिंह, निश्चल प्रताप सिंह धनाराम नागेश, विश्वविजय तोमर, नकुल सोनकर, स्वरूप कांत थॉमस, रामकेश्वर राजवाड़े, दिनेश साहू, अनिल प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, वैभव सिंह देव, गुरु शरण सिंह, श्रवण कुमार दास, रज्जूराम आदि उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news