सरगुजा

पतंगबाजी में बच्चों-युवाओं में दिखा उत्साह, 2 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
14-Jan-2023 8:34 PM
पतंगबाजी में बच्चों-युवाओं में दिखा उत्साह, 2 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 14 जनवरी।
लंबे अंतराल के बाद मकर संक्रांति के अवसर पर विलुप्त होती परंपरा पतंगबाजी में बच्चों और युवाओं का गजब का उत्साह देखा गया। शनिवार को सरगुजा सेवा समिति द्वारा पतंग उत्सव का आयोजन नगर के मल्टीपरपज स्कूल मैदान में किया गया था। इस आयोजन में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यही नहीं आयोजन के दौरान पधारे मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी पतंग की डोर अपने हाथों में लेते हुए उपस्थित लोगों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी।

पतंग उत्सव को लेकर सुबह से ही मल्टीपरपज मैदान में पतंग लेकर लोग पहुंचने लगे थे। सुबह 11 बजे से आयोजन प्रारंभ किया गया। पतंग काटो प्रतियोगिता और फैंसी पतंग प्रतियोगिता में लोगों का उत्साह बढ़ चढक़र दिखा। पूरे प्रतियोगिता के दौरान लोगों की आंखें आसमान पर टिकी रहे। रंग बिरंगी और कई आकार की पतंग लेकर लोग इस प्रतियोगिता में पहुंचे थे। पूरे दिन एक दूसरे की पतंग काटने का सिलसिला पतंगबाजों के बीच देखा गया। करोना संकट काल के कारण विगत कई वर्षों से सरगुजा सेवा समिति के द्वारा यह प्रतियोगिता नहीं कराई जा रही थी। एक लंबे अंतराल के बाद एक बार पुणे पतंगबाजी का यह उत्सव मकर संक्रांति पर प्रारंभ किया गया जिसे लेकर नगर वासियों की भारी भीड़ इस उत्सव में देखी गई। कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे खाद्य  ने विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया। इस दौरान वे पतंग उड़ाते नजर आए लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। 

इंडोनेशिया की पतंग आकर्षण का केंद्र
इस पतंग उत्सव में इंडोनेशिया की उडऩे वाली पतंग आकर्षण का केंद्र रही। शहर के मुकेश अग्रवाल फैंसी पतंग प्रतियोगिता में इंडोनेशिया में बनी बाज रूपी पतंग सहित कई फैंसी पतंग लेकर मल्टीपरपज स्कूल के प्रांगण में पहुचे, जहां लोग इंडोनेशिया की इस फैंसी पतंग को देखकर अपने आप को नहीं रोक सके और फैंसी पतंगों के साथ सेल्फी खिंचवाने लगे, दरअसल शहर के मुकेश अग्रवाल इंडोनेशिया गए हुए थे जहां से 40 से अधिक पतंग लेकर अम्बिकापुर पहुचे और पतंग उत्सव में अपनी फैंसी पतंग का प्रदर्शन किया। इंडोनेशिया की पतंग को सरगुजा के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में खाशा पसंद किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news