दन्तेवाड़ा

वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार मृत
15-Jan-2023 4:20 PM
वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार मृत

 दंतेवाड़ा, 15 जनवरी। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना अंतर्गत ग्राम मैलावाड़ा से पूर्व अंधे मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने दोपहिया सवार को ठोंंक दिया। जिससे  दोपहिया सवार ने दम तोड़ दिया।
 

उल्लेखनीय है कि माहराकरका निवासी लखमा राम बारसे शनिवार सुबह साप्ताहिक बाजार आया हुआ था। बाजार से दैनिक उपयोग की सामग्रियां क्रय करने के पश्चात लखमा गृह ग्राम रवाना हुआ। 

सुकमा की दिशा से वाहन आ रहा था। अज्ञात वाहन ने दोपहिया पैशन प्रो सीजी 18 जे 7790 को टक्कर मारी। टक्कर के उपरांत लखमा बरसे को गंभीर चोट आई। इसके फलस्वरूप लखमा ने दम तोड़ दिया। वही दोपहिया में सवार दूसरा व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। जिसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस नें इस हादसे में मर्ग काम कर लिया।मृत वाहन चालक का पोस्टमार्टम कराया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news