दन्तेवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/ किरंदुल, 16 जनवरी। श्रमिक संगठन मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल द्वारा 14 जनवरी को एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार को इंटक यूनियन की वार्षिक सदस्यता प्रपत्र सौंपा गया। यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव एके सिंह ने बताया कि गत वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त, प्रमोशन, स्थानांतरण, मृत्यु हुए लगभग 21 इंटक श्रमिक संगठन के सदस्य की कमी के पश्चात भी अधिक संख्या में है। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष में यूनियन की बढ़ती सदस्य संख्या यह व्यक्त करता हैं कि यूनियन के वर्तमान मुखिया एवं प्रबंधन कारिणी टीम की कार्यकुशलता, पारदर्शिता, कड़ी मेहनत व सौहार्दपूर्ण वातावरण के कारण इंटक यूनियन के प्रति परियोजना के कर्मचारी सदस्यों का विश्वास बढ़ा है।
परियोजना के मेहनतकश प्राय: अधिकतर श्रमिक साथी इंटक यूनियन से विश्वास के साथ अपेक्षा कर रहे है कि एन एम डीसी प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक वार्तालाप कर पूर्व व्यवस्था के तहत वर्ष 2022 जनवरी से लंबित वेज रिवीजन की बैठक संपन्न कराकर सभी श्रमिक संगठन के सहयोग से वेज रिवीजन की राशि का भुगतान करवा कर श्रमिकों को लाभान्वित करवाया जाए। इस दौरान श्रमिक संघ के पदाधिकारी व सदस्यों की मौजूदगी रही।