सूरजपुर

एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह का स्वागत
16-Jan-2023 10:19 PM
एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह का स्वागत

बिश्रामपुर, 16 जनवरी। एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एसकेएमएस के महासचिव कामरेड हरिद्वार सिंह , जेबीसीसीआई मेंबर को 11 वां वेतन समझौता वार्ता में 19 परसेंट एमजीबी समझौता के बाद प्रथम बिश्रामपुर आगमन पर एटक कार्यालय में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा कामरेड हरिद्वार सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड अजय विश्वकर्मा एवं मध्यप्रदेश एटक के भूतपूर्व महासचिव अजीत जैन जी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरा लाल का भव्य स्वागत किया गया।

एटक कार्यालय में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कामरेड हरिद्वार सिंह ने भारत सरकार के श्रम संशोधन कानूनों और उसका कोयला मजदूरों पर दुष्प्रभाव के साथ भारत सरकार की विनिवेशीकरण की नीतियों के  दुष्प्रभाव एवं सरकार की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।कोल इंडिया के 11 वां वेतन समझौता की कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं 19 परसेंट एमजीबी से वेतन में होने वाली बढ़ोतरी पर चर्चा किया और यह विश्वास दिलाया कि सभी श्रम संगठनों की एकता  एवं कोयला मजदूरों की ताकत के साथ कोल इंडिया में होने जा रहा 11 वां वेतन समझौता समूचे भारत के पब्लिक सेक्टर के लिए  एक ऐतिहासिक समझौता होगा , जिसमें  कोयला मजदूरों को ?7000 प्रति माह से  25000 रुपये प्रति माह तक का लाभ होगा।उन्होंने  इनकम टैक्स की छूट नहीं बढ़ाने  के लिए  भारत सरकार की नीतियों की आलोचना की  । भारत सरकार की वर्तमान नीतियों के कारण मध्यम वर्ग पर  टैक्स का बोझ लगातार बढ़ रहा है ।

  उन्होंने जानकारी दिया कि भारत सरकार के  अगले बजट सत्र से पूर्व   पूरे भारत के  10 केंद्रीय श्रम संगठन नई दिल्ली में  30 जनवरी  महात्मा गांधी के शहादत दिवस के दिन  भारत सरकार की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ , विनिवेशिकरण के खिलाफ , पब्लिक सेक्टर को बेचने के खिलाफ  और श्रम कानूनों में  सामाजिक सुरक्षा  को कमजोर करने वाले कानून  बनाने के खिलाफ  एक आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं।

30 जनवरी को नई दिल्ली में 10 केंद्रीय श्रम संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम होगा।उन्होंने कोयला मजदूरों को विगत कई वर्षों में लगातार किए गए सफल हड़ताल के लिए  बधाई दिया  एवं आगे भी  आंदोलन के लिए तैयार रहने का आवाहन किया।पंकज गर्ग के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया आभार प्रदर्शन विनोद सिंह ने किया !  कार्यक्रम को सफल बनाने  कामदेव सिंह, रामइकबाल सिंह,सजल मित्र, मनोज कुमार, समरकांत, विनय राणा, सुदर्शन सेठी, मुरलीधर, हर्ष शर्मा, नायडू जी, दिप सिंह, राजेश सिंह, नागेंद्र पंडित,  फिरोज अहमद,चन्दन पाठक, आशीष पांडेय, नरेंद्र यादव, राजेश त्रिपाठी, सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news