कोण्डागांव

कांग्रेस की बैठक में सेक्टर अध्यक्ष के साथ मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
17-Jan-2023 9:49 PM
कांग्रेस की बैठक में सेक्टर अध्यक्ष के साथ मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

कोण्डागांव, 17 जनवरी। मुलमुला मंडल कांग्रेस की बैठक ग्राम चिपावंड में संपन्न हुई, जहां पर मूलमुला मंडल अंतर्गत आने वाले 19 पंचायत एवं 24 पोलिंग बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित प्रमुख कांग्रेसजन मौजूद रहे। 

बैठक में मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष संजय करन की अध्यक्षता के साथ उपाध्यक्ष हेमंत भोयर,जगन्नाथ कोर्राम,बुधमन नेताम सचिव समलु देवांगन, सुकलचंद मरकाम बुधराम नेताम कोषाध्यक्ष बलदेव मरकाम सोशल मीडिया प्रभारी डमरूधर यादव बनाये गए कार्यकारिणी सदस्य पीला राम बघेल छबीलाल नेताम सूरज मरकाम फुकाराम मरकाम लुद्रू यादव बासु राम नेताम तांबेश्वर कोर्राम मनोहर सिंह मरकाम जयसिंह सोरी लालसाय नेताम रामचंद्र नेताम ईश्वर सिंह शार्दुल ओम मरकाम राजेश देवांगन शामिल हैं।

 मुलमुला मंडल को चार सेक्टर में विभाजित किया गया है, जिसमें बफना सेक्टर अध्यक्ष जयराम मरकाम, चिपावन्ड सेक्टर अध्यक्ष धनसिंह मरकाम, मुलमुला सेक्टर अध्यक्ष सुकमु कोर्राम, मालगांव सेक्टर अध्यक्ष बोंजाराम नेताम को बनाया गया। कांग्रेसी नेताओं द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई।  पीसीसी अध्यक्ष सह विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम ने फोन से बधाई प्रेषित की।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों समेत जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी  रीतेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, मण्डल अध्यक्ष संजय करन सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news