सूरजपुर

बोड़ला में मां सर्वेश्वरी समूह ने आदिवासियों बच्चों को बांटे कंबल
18-Jan-2023 3:46 PM
बोड़ला में मां सर्वेश्वरी समूह ने आदिवासियों बच्चों को बांटे कंबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 18 जनवरी।
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12में स्थित आदिवासी बालक आश्रम परिसर में भाटापारा के श्री सर्वेश्वरी समूह व मां सर्वेश्वरी महिला समूह द्वारा आदिवासी बालक बालिकाओं को एक कार्यक्रम का आयोजन कर कंबल बांटा गया। 

मां सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने बताया कि 1961 में बनारस में श्री सर्वेश्वरी समूह का 19 सूत्रीय कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर समूह की  स्थापना की गई, जिसमें मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद करना जैसे 19 सूत्रीय समाज कल्याण के कार्यक्रम को लेकर कार्य किया जाता है। 

इसी कड़ी में 1983 देवउठनी एकादशी को भाटापारा में भी श्री सर्वेश्वरी समूह के मानने वाले लोगों द्वारा मां सर्वेश्वरी समूह का गठन किया गया था इनके द्वारा भी लगातार आदिवासी क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। श्री सर्वेश्वरी समूह भगवान राम आश्रम शाखा भाटापारा मां काली मंदिर से सैकड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं, और इस तरह आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिवर्ष ठंड के समय में गर्म कपड़े व कंबल आदि का दान दिया जाता है। इसी कड़ी में    बोड़ला के आदिवासी आश्रम परिसर में बालक-बालिकाओं को कंबल बांटे गए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news