रायपुर
विजय झा ने कर्मचारी संघ छोड़ा
18-Jan-2023 5:51 PM
रायपुर, 18 जनवरी। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे झा को आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन में रायपुर जिला सचिव नियुक्त किया है। इस वजह से झा ने कर्मचारी संगठन का पद छोड़ा है।