कोण्डागांव

किसानों की धान खरीदी पर अंतिम दिन तक करें फोकस
19-Jan-2023 2:27 PM
किसानों की धान खरीदी पर अंतिम दिन तक करें फोकस

कोण्डागांव, 19 जनवरी। कलेक्टर सोनी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही नहीं करने आगाह करते हुए अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। उनके धान की खरीदी अनिवार्य रूप से नियत तिथि 31 जनवरी तक सुनिश्चित किया जाये। इस दिशा में संबंधित किसानों को समयपूर्व टोकन प्राप्त करने के लिए समझाइश दी जाये। इस दौरान कोचियों तथा बिचौलियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखा जाये और किसी भी स्थिति में अवैध धान का विक्रय नहीं हो, इस पर ध्यान केंद्रित किया जाये। संदिग्ध लोगों पर पूरी तरह निगरानी रखा जाए और पूरी जांच एवं सत्यापन के बाद ही धान का क्रय किया जाये।

उन्होंने इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में  सम्बन्धित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कड़ी चौकसी बढ़ाने कहा तथा अवैध धान का परिवहन करते पाये जाने की स्थिति में सम्बन्धितों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सोनी ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी करने की स्थिति में सख्त कार्रवाई किये जाने हेतु आगाह करते हुए कहा कि इस ओर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब तक ऐसे समिति प्रबन्धकों एवं धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पंजीयन के अनुरूप अब तक अपना समस्त धान विक्रय कर चुके हैं उनका रकबा समर्पण सुनिश्चित कराया जाये। वहीं उन्होंने मृतक किसानों के परिवारों से संवेदनशीलता के साथ संपर्क कर उनके धान खरीदी के लिये वारिसान पंजीयन की प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण कर सम्बन्धित कृषक परिवार को हर संभव लाभान्वित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु निर्धारित अंतिम दिवस पर नोडल अधिकारियों को सम्बन्धित खरीदी केंद्रों पर जाकर धान की खरीदी की अंतिम स्थिति, खरीदे गये धान का सम्पूर्ण स्कंध, खाली बारदाने का भौतिक सत्यापन करने इत्यादि निर्देश दिये गये। वहीं अब तक उपार्जित धान का किसानों को भुगतान सहित रखरखाव के लिए डनेज, तिरपाल की व्यवस्था एवं उठाव स्थिति, कस्टम मिलिंग के अलावा किसानों को टोकन की सुलभता, कृषकों के धान खरीदी हेतु बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों के धान का समय पर तौल इत्यादि सुनिश्चित करने के लिये विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत अब तक 34423 किसानों से एक लाख 65 हजार 504 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। बैठक में सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं केएल उईके, खाद्य नियंत्रक दिनेश्वर प्रसाद, जिला विपणन अधिकारी नेताम के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news