रायपुर

26 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
19-Jan-2023 4:06 PM
26 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

अरूण यादव ने पदयात्रा को दिया अंतिम रूप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूदगी में पीसीसी की बैठक ली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जनवरीसे पूरे प्रदेश में 2 महीने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो का विस्तार है।  अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 30 दिन में 90,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जायेगा।

छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जायेंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथो तक जायेगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आदि को हर जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news