बस्तर

पुरानी रंजिश, युवक पर प्राणघातक हमला, 2 बंदी
21-Jan-2023 3:23 PM
पुरानी रंजिश, युवक पर प्राणघातक हमला, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 21 जनवरी।
शहर के गंगामुंडा में रहने वाले 4 युवकों ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर प्राणघातक हमला कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया था, वही अन्य 2 आरोपी फरार चल रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि 2 जनवरी की रात करीब 10.30 बजे विजय दुबे को पुरानी रंजिश के चलते गंगामुण्डा निवासी गणपत से_ी, अजय अवस्थी उर्फ फुल्ली, राजेश से_ी, एवं प्रेम से_ी द्वारा धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया गया।

घायल को महारानी अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद घायल की मां प्रार्थिया रितु दुबे के द्वारा मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाना में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 294, 323, 506, 34 भादवि. के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

घटना के 2 दिन बाद 5 जनवरी को दो आरोपी राजेश से_ी व प्रेम से_ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया, वहीं मामले के दो मुख्य आरोपी जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस इन आरोपियों को पकडऩे के लिए मुखबिर भी लगाए गए थे।

19 जनवरी की रात्रि आरोपी जगदलपुर आने की सूचना मिली, जिसके बाद रात्रि में ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। घटना के बारे में पूछताछ भी किया गया, जहां आरोपियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला करने की बात को स्वीकार किया।
पुलिस ने 20 जनवरी को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया, पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से एक बुलेट एवं एक आल्टो कार बरामद कर जब्त किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news