महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 21 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम के बागबाहरा पहुंचने पर शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, फूल सिंह ध्रुव, जयंती चंद्राकर, लखबीर छाबड़ा, मनोहर ठाकुर, दिनेश मोगरे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश शर्मा, राजेश सोनी, करतार नायक, डुमन यादव, नवनीत सलूजा, शेखर चंद्राकर, रुपेश गोयल सहित बड़ी संख्या में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता समेत बागबाहरा नगर के गणमान्य नागरिक गण पार्षद व एल्डरमैन उपस्थित रहे।