बीजापुर

भर्ती में गड़बड़ी, 16 स्वा. कर्मियों की सेवा समाप्त
21-Jan-2023 9:49 PM
भर्ती में गड़बड़ी, 16 स्वा. कर्मियों की सेवा समाप्त

बीजापुर, 21 जनवरी।  स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने गाज गिराई है। जांच के बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए सभी 16 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। 

पूर्व सीएमएचओ डॉ. सुनील भारती द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, फार्मासिस्ट ग्रेड -02, लैब असिस्टेंट, वार्ड ब्याय, वार्ड आया, चौकीदार,मेस सर्वेंट और धोबी के सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से  ज्यादा की भर्ती की थी। जिसके बाद इस भर्ती पर सवाल उठाते हुए कई लोगों ने इस भर्ती में हुए गड़बड़ी की शिकायत बस्तर कमिश्नर और कलेक्टर के पास की थी। सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जांच टीम का गठन किया था। 

प्रभारी सीएमएचओ अजय रामटेके ने बताया कि कलेक्टर द्वारा गठित जांच टीम द्वारा शिकायत को प्रथम दृष्टया सत्य एवं प्रमाणित पाए जाने पर शासन द्वारा स्वीकृत तथा विज्ञापित पद के अतिरिक्त नियुक्त हुए अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश को निरस्त जाने के निर्देश प्राप्त होने के फलस्वरूप पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में उल्लेखित 16 कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश को निरस्त किया गया है। इसमें 6 -ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, लेब असिस्टेंट -1, फार्मासिस्ट ग्रेड- 2, चौकीदार- 1, धोबी -2, वार्ड आया -1, वार्ड बॉय 2, मेस सर्वेट का  1 पद शामिल हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news