बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 22 जनवरी। जिले में अब तक हुई धान खरीदी के आंकड़ों से खुशखबरी निकल कर आ रही है। बीते सत्र की अपेक्षा इस साल 8 फीसदी अधिक धान खरीदा गया। धान खरीदी के दौरान 1,45,351 किसानों का 1,322 करोड़ 49 लाख का धान खरीदा गया है। पूर्व सत्र की अपेक्षा लगभग 98 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान हुआ, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली।
जिले में इस बार धान परिवाहन कार्य में सुधार हुआ है, जिसके कारण उठाव में गति आई। इसका सार्थक असर दिखाई दिया। जिले कि 102 समितियों के अधिन संचालित 123 धान खरीदी केन्द्रों में 1,50,304 टन मोटा धान, 36, 052 टन पतला धान, 4,61,569 टन सरना धान के साथ 64,792 क्विंंटल धान खरीदा जा चुका है।
इतने का भुगतान शेष
जिले में पंजीकृत 1,45,351 किसानों ने 1322 करोड़ 49 लाख का धान बेचा है, जिसमें से कर्ज लेने वाले किसानों से 386 करोड़ 9 लाख का कर्ज वसूली के बाद 936 करोड़ 40 लाख का भुगतान किया गया। अभी भी 9083 किसान को 1,214 करोड़ 92 लाख का भुगतान किया जाना बाकी है।
जिले में बढ़े 5 हजार किसान
समितियों में पूर्व सत्र के दौरान 1,45,421 किसानों ने अपने 1,74,361 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कराया था। जिनमें 1,24,574 लधु व सीमांत किसानों ने 94,848 हेक्टेयर का धान बेचने के लिए पंजीयन किया था। इसके आलावा जिले के 20,847 किसानों ने 79,513 हेक्टेयर का धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था। जारी धान खरीदी के दौरान जिले में 1,50,667 किसानों ने पंजीयन कराया, जिसमें 1,28,843 लधु किसानों ने अपने 99,807 हेक्टेयर कि फसल बेचने के लिए पंजीयन कराया। इस बार 1,24,038 किसान धान बेच चुके हैं। जिनसे 97,009 हेक्टेयर रकबा का 3,55,188 धान खरीदा गया है। शेष 21,824 बड़े किसानों के द्वारा अपने 83,351 हेक्टेयर का धान बेचने के लिए पंजीयन कराया गया है। जिले में अब तक हुए धान खरीदी के दौरान पूर्व की अपेक्षा 97 करोड़ 98 लाख का अधिक धान खरीदा जा चुका है।
आंकड़ों से जानिएजिले में खरीदी केंद्रों की स्थिति
जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या -1,50,667, धान बेचने के लिए पंजीकृत रकबा - 1,83,158 हेक्टेयर, धान बेेचने वाले किसानों की संख्या - 1,45,351 किसान, बेचे जा चुके घान का रकबा - 1,75,115 हेक्टेयर, खरीदे गए धान का मूल्य - 1,322 करोड़ 49 लाख, भुगतान प्राप्त कर चुके किसानों की संख्या - 1,36,268, जारी किया गया भुगतान -1,197 करोड़ 57 लाख, भुगतान के इंतजार में किसान - 9,083 किसान, भुगतान शेष राशि -124 करोड़ 92 लाख, कसानों से कर्ज वसूली - 386 करोड़ 9 लाख, कर्ज वसूली के बाद भुगतान - 936 करोड़ 40 लाख।
जिले में 24 जनवरी तक धान खरीदी पूर्ण करने का लक्ष्य है। हालांकि शासन स्तर पर जनवरी के अंतिम तारीख तक धान खरीदी का का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले कि 102 समितियों से धान खरीदी समय से पूर्व पूर्ण करने के लिए 24 जनवरी तक का मियाद तय किया गया है। कुछ समितियों में 2-4 किसानों से 20 से 30 क्विंंटल धान लिया जाना है, जिसके बाद जिल मेें पूर्ण खरीदी कर चुकी समितियों की संख्या में इजाफा होगा।
सहायक नोडल अधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 123 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य अंतिम चरण में है। जिले में समय से पूर्व धान खरीदी कर ली जाएगी।