रायपुर

दलदल सिवनी डबल मर्डर कांड में नौंवी गिरफ्तारी
22-Jan-2023 4:10 PM
दलदल सिवनी डबल मर्डर कांड में नौंवी गिरफ्तारी

वृद्धि साहू अब तक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। 
दलदल सिवनी गैंगवॉर डबल मर्डर कांड में फरार आरोपी सूरज चौरे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक आठ गिरफ्तार हो चुके हैं। यह कांड जिस युवती वृद्धि साहू की योजना पर हुआ वह सात दिन बाद भी फरार है।
पंडरी के  दलदलसिवनी मे आरोपियों ने गोकुल नंदन पर जानलेवा हमला किया था। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने यह  हमला किया था।

बीते रविवार, सोमवार की रात  गोकुल नंदन साहू अपने साथियों के साथ सांई प्रोविजनल स्टोर के पास खडा था। उसी दौरान सूरज , सोनू तारक, युवराज अपने अन्य साथियों के साथ आकर पुरानी विवाद को लेकर  हत्या करने की नियत से पीठ एवं कमर में मारकर चोंट पहुंचाया। इस प्रकरण के आरोपी  युवराज सिंह अरविंद कंवर , अनुराग को 19 जनवरी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड हासिल किया। घटना के बाद से फरार सूरज 23 वर्ष को शनिवार को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news