बालोद

भाजपा ने विशाल मोटवानी को सौंपा नया दायित्व
23-Jan-2023 2:38 PM
भाजपा ने विशाल मोटवानी को सौंपा नया दायित्व

दल्लीराजहरा, 23 जनवरी। भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं लंबे वक्त से भाजपा तथा हिंदुत्व का झंडा लहराने तथा एक बड़ी टीम के साथ निरन्तर पार्टी हित में सक्रियता से कार्य करने वाले विशाल मोटवानी पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा समिति का सदस्य घोषित किया है।

लंबे वक्त से पार्टी को समर्पित एक कार्यकर्ता को ये दायित्व दिए जाने पर सभी साथी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार अपराध पर नकेल कसने तथा खुले आम बिकने से प्रदेश में बढ़ती अराजकता के खिलाफ अब भाजपा ने लड़ाई लडऩे की तैयारी कर ली है और इसी कड़ी में ऐसे कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा जाना इस बात को दर्शाता है।
इस नियुक्ति के बाद बधाईयों की ढेर लग रही है, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष  गोविंद वाधवानी, सौरभ लुनिया ,जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन, मनोज दुबे, शब्बीर कुरेशी एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल हैं ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news