धमतरी

धमतरी के देवजीत का मॉडल राष्ट्रीय प्रदर्शनी में होगा शामिल, डीईओ ने किया सम्मान
24-Jan-2023 4:35 PM
धमतरी के देवजीत का मॉडल राष्ट्रीय प्रदर्शनी में होगा शामिल, डीईओ ने किया सम्मान

राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, जिले के 19 विद्यार्थियों ने मॉडल का किया था प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 24 जनवरी। दुर्ग में 2 दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगा। जिसमें जिले के 19 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में नगरी वनांचल के मेचका निवासी छात्र देवजीत यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए हुआ है। देवजीत शासकीय मिडिल स्कूल मेचका के 8वीं के छात्र है।

डीईओ बृजेश बाजपेयी ने बताया कि 18-19 जनवरी को दुर्ग में राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगा। जिसमें धमतरी के 19 विद्यार्थियों के साथ देवजीत यादव शामिल हुए। उन्होंने प्लास्टिक की सामग्रियां के विकल्प के रूप में पैरा और मक्का से बायो प्लेट तैयार कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था।

बताया गया है कि छात्र देवजीत द्वारा बनाए गए बायो प्लेट को भोजन और नाश्ता में उपयोग कर फेंकने के कुछ समय बाद खाद के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। पैरा और मक्का से बनने की वजह से इस प्लेट को जानवरों को खिलाने में भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने देवजीत को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news