सूरजपुर

भागवत कथा में झूमे भक्त
24-Jan-2023 8:21 PM
भागवत कथा में झूमे भक्त

प्रतापपुर, 24 जनवरी। विकासखण्ड के अंतर्गत पंचायत मसगा में श्रीश्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में  तीसरे दिन भागवत कथा में वृंदावन से आये आचार्य अनादि महाराज ने भगवान शंकर-पार्वती की कथा सुनाई। 

लक्ष्मीनारायण का भोग लगाने के बाद प्रसाद व भंडारा वितरण किया गया। इसके बाद आचार्य अनादि महाराज के द्वारा श्रीमदभागवत कथा वाचन किया गया। जिला पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष जगत लाल आयाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामदेव जगते, वरिष्ठ पत्रकार जीसान खान, प्रतापपुर विधानसभा आइटिसेल अध्यक्ष हरि कुशवाहा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित सोनी कथा सुनने पहुंचे।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मरावी ने कहा कि मसगा में भगवान लक्ष्मीनारायण प्रांगण में भागवत कथा का आयोजन बहुत अच्छा लगा और सुख,शांति, समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है  बहुत ही अदभुत है और कमेटी के सदस्य बधाई के पात्र हैं। अध्यक्ष ने आचार्य अनादि महाराज के चरण छूकर आशीर्वाद भी लिया।

श्रीमतभागवत कथा मसगा मंदिर के मुख्य यजमान दिलबोध श्याम,मानकुंवर, मंदिर के मुख्य पुजारी इंद्रेश दुबे, छत्तीसगढ़ विकलांग संघ प्रदेशाध्यक्ष सुमन्त प्रजापति, राजीव गांधी पंचायत अध्यक्ष त्रिभुवन आयाम, मंगल साय तिर्की, शिवकुमार जायसवाल,अशोक जायसवाल, ,रितेश यादव, राजकुमार आयम, सनत प्रजापति, तुपेश्वर राजवाड़े,अजय जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल, विनोद रवि,जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, सूरज जायसवाल, तुलसी दास, श्रवण सोनी, सुनील श्याम,विनोद रवि जायसवाल, देवनाथ राजवाड़े, अशोक प्रजापति, श्रवण जायसवाल, लाला  जायसवाल, पप्पू यादव, विकास जायसवाल, अन्य भक्त उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news