राजनांदगांव

राजनांदगांव, 25 जनवरी। खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन द्वारा मंगलवार को प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। जिसमें पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनीष सिंह गौतम को कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का राजनांदगांव शहर अध्यक्ष बनाया गया है।
श्री गौतम ने अपनी इस नियुक्ति के लिए शहर, जिला व प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया है। उनकी इस नियुक्ति पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, जिला अध्यक्ष पदम् कोठारी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, महापौर हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, जितेंद्र मुदलियार, मन्ना यादव, निखिल द्विवेदी, रमेश खंडेलवाल, कुतुबुद्दीन सोलंकी, नरेश डाकलिया, रमेश डाकलिया, राकेश जोशी, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, फिरोज अंसारी, रईस अहमद शकील, श्रीकिशन खंडेलवाल, नारायण यादव, अशोक फडऩवीस, मधुकर बंजारी, समद खान, विनय झा, अवधेश प्रजापति, मामराज अग्रवाल, रेणुका यादव, अशोक यादव, अभिमन्यु मिश्रा, अनिल यादव सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी।