राजनांदगांव

राजनांदगांव, 25 जनवरी। सुभाष क्लब मोतीपुर द्वारा सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा के समक्ष जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम नेताजी के जयकारों के बीच माल्यार्पण किया गया। अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष सावन वर्मा एवं समाजसेवी जयमहेश सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। अतिथियों ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते बच्चों से आह्वान किया कि हर बच्चा सुभाषचंद्र बोस की ही तरह वीर बनकर देश की सेवा करे। अतिथियों ने आजादी की लड़ाई का भी पाठ पढ़ाया।
कार्यक्रम में सुभाष क्लब के अध्यक्ष चंदन वर्मा, वरिष्ठ नागरिक रंगूलाल वर्मा, जितेंद्र वर्मा, धरमलाल सिन्हा, महेश सिन्हा, मनोज टेमरे, रोहित वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, रूमलाल ठाकुर, सुरेश वर्मा, तुलसीराम व मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में शामिल थे।
बताया गया कि 26 जनवरी को भी वहां ध्वाजारोहण किया जाएगा। शाम को बच्चों के बीच रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को क्लब की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।