धमतरी

दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र शुरू
25-Jan-2023 4:41 PM
दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र शुरू

नगरी, 25 जनवरी।  दुर्गा मंदिर उमरगांव (नगरी) में विगत 7 वर्षों से गुप्त नवरात्र पर्व पर चंडी महायज्ञ के साथ मनाया जाते आ रहा है। इस वर्ष भी 22 जनवरी से गुप्त नवरात्र प्रारंभ हुई है, वहीं गुप्त नवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की भांति माता के भक्तों द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर गुप्त नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है, साथ ही 26 जनवरी से महा पंचमी पर्व के साथ सतचंडी यज्ञ का भव्य आयोजन दुर्गा मंदिर उमरगांव में होने जा रहा है, जिसमें आप समस्त माता के भक्त सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ आप सभी के लिए निशुल्क है आप सभी इस यज्ञ में उपस्थित होकर विभिन्न बाधाओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
गुप्त नवरात्र के संबंध में अष्टभुजी शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर के यज्ञचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रा में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना एवं साधना का विशेष महत्व है।

दुनिया के समस्त बाधाओं के लिए साधक गुप्त नवरात्र के पर्व पर 10 महाविद्या के साधन एवं पूजा अर्चना कर सभी प्रकार के फल प्राप्त कर सकते हैं। पाण्डेयजी ने बताया कि शतचंडी यज्ञ महा फल प्राप्त करने वाला यज्ञ है। इस यज्ञ से निश्चित ही सर्व दोष, व विवाह में बाधा, संतान प्राप्ति आदि के लिए विगत 5 दिनों तक यज्ञ एवं पूजा अर्चना का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप सभी धर्म प्रेमी, भक्तजनों की उपस्थिति की अपील की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news