धमतरी

जनपद अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई
25-Jan-2023 6:15 PM
जनपद अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 25 जनवरी। जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने सिहावा - नगरी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि यह हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी के कठिन संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

जनपद अध्यक्ष ने कहा कि सन 1947 में देश की आजादी के बाद सन 1950 में 26 जनवरी के दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और हमारे इस महान संविधान की बुनियाद पर राष्ट्र में लोकतंत्र की स्थापना हुई। संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर सहित देश के उन सभी महान नेताओं को नमन करती हूं जिन्होंने संविधान के माध्यम से जनता को शासन और प्रशासन में भागीदारी का अधिकार दिलाया। श्रीमती नेताम ने कहा कि देश के सभी नागरिकों का यह कत्र्तव्य हैं कि वे अपनी स्वतंत्रता एवं गणतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु निरंतर सजग रहें और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news